“मैं हर दिन कुछ नया सीखता हूँ। मेरा सपना एक मोटिवेश्नल स्पीकर बनने का है”
शायद साहित्य के प्रति उनका प्रेम ही है जो छत्तीसगढ़ के आसमान नाग (32) को कहावतों से इतना आकर्षित करता है। वे अपनी डायरी में और अपने कार्यालय में व्हाइटबोर्ड पर मूल और कहीं से लिए गए उद्धरण लिखते हैं, और कभी-कभी बोलते समय रूपक का इस्तेमाल करते हैं।